Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट फैंस को भा रहा है संजू बाबा का कमबैक

फैंस को भा रहा है संजू बाबा का कमबैक

0
1474

फिल्म भूमि के ट्रेलर को यूट्यूब पर मिले 1 करोड़ से अधिक व्यूज

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि का ट्रेलर हाल ही मे ​रीलीज किया गया था। ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है रीलीज के बाद कुछ ही दिनों में इस ट्रेलर को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने सिर्फ यूट्यूब पर देखा है। फिल्म का ट्रेलर एक्शन और बेहतरीन डायलॉग से भरपूर है।
टी सीरीज के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रीलीज किए गए इस ट्रेलर को 1 करोड 20 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजू बाबा के साथ अदिति राव हैदरी की बाप—बेटी की केमिस्ट्री भी जम रही है। फिल्म की सफलता के लिए संजू बाबा अपनी पत्नी मान्यता के साथ मुम्बई के लोखंडवाला में गणपति बाप्पा के दरबार में भी अर्जी लगाने पंहुचे थे, दौनों ने पांडाल में काफी देर तक पूजा अर्चना भी की। आपको बता दे कि फिल्म की शुरूआत में ही संजू बाबा गणेश आरती गाते नजर आ रहे है। फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रीलीज की जाएगी।

आ गया संजू बाबा की भूमि का फर्स्ट लुक

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here