वरूण धवन की फिल्म जुडवा 2 का नया सॉन्ग रीलीज
मुम्बई। गणेश उत्सव के त्योहार के मौके पर बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन की अपकमिंग फिल्म जुडवा 2 का नया सॉन्ग गणपति बाप्पा मोरिया रीलीज कर दिया गया है। यह सॉन्ग फिल्म में वरूण धवन के टपोरी किरदार राजा पर फिल्माया गया है। सॉन्ग में वरूण देसी स्वैग और दमदार डांस के साथ अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे है साथ ही वे गणपति बाप्पा से खुद को लडकियों से मिल रही अंटेशन से हो रही परेशानी से मुक्ति दिलाने का निवेदन भी कर रहे है।
साजिद वाजिद द्वारा कम्पोज किए गए इस सॉन्ग को दानिश साबरी ने लिखा है जबकि अपनी मधुर आवाज से इसे अमित मिश्रा ने सजाया है। अभी हाल ही में फिल्म का एक सॉन्ग टन टना टन भी रीलीज किया गया था जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था।
टी— सीरीज के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रीलीज किए गए इस सॉन्ग को भी फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रीलीज के बाद अब तक इस करीब 35 लाख से अधिक व्यूज सिर्फ यूट्यूब पर मिले है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। बता दे कि जुडवा 2 करीब दो दशक पहले रीलीज हुई सलमान खान स्टारर फिल्म जुडवा का रीमेक है। खास बात यह है कि इस फिल्म को भी डेविड धवन ही निर्देशित कर रहे है जबकि स्टार कास्ट पूरी तरह चेंज है। फिल्म में वरूण धवन के साथ जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू मुख्य किरदार निभाती नजर आएगी।































