सैफ अली खान की फिल्म शेफ का ट्रेलर रीलीज
मुम्बई। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म शेफ का ट्रेलर रीलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में बाप—बेटे के रिश्ते को बडे शानदार तरीके से दर्शाया गया है। ट्रेलर को लेकर फैंस के एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि रीलीज के बाद अब तक 25 लाख से अधिक लोगों ने इसे सिर्फ यूट्यूब पर देखा है।
राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे है जो एक शेफ है और पैसा कमाने के चक्कर में घर छोडकर विदेश में रहता है जिसके चलते वह अपने परिवार को बिल्कुल समय नही दे पाता है। अपने बेटे की खुशी के लिए वह कुछ समय के लिए देश वापस लौटता है लेकिन जल्द ही लौटने की प्लानिंग साथ लेकर। ट्वीस्ट तब आता है जब वह अपने बेटे के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए नौकर छोडकर अपने देश में ही परिवार के साथ रहते हुए काम करने का फैसला करता है। आपको बता दे कि आगामी 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रीलीज होने वाली यह फिल्म हॉलीवुड की हिट फिल्म शेफ का हिन्दी रीमेक है।


































