सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म Bazaar का पहला पोस्टर रिलीज
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म Bazaar का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म इसी साल दिसम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज होने की खबरें है। फिल्म Bazaar के पोस्टर में सलमान का ये नया लुक देखकर हरकोई अचंभित हो रहा है। फिल्म के पोस्टर में सैफ अली खान सूट पहने काफी गंभीर खडे नजर आ रहे है। उनके बालों का रंग हल्का सफेद दिख रहा है। सैफ के पीछे एक परछाई और मुम्बई शहर नजर आ रहा है। साथ ही में पोस्टर पर लिखा है कि ‘यहां पैसा भगवान नही पर भगवान से कम भी नही’ । खबरों की माने तो यह फिल्म भारतीय स्टॉक मार्केट से प्रभावित होगी और सैफ फिल्म में एक बिजनस मैन के किरदार में नजर आएगें। चर्चाए तो ऐसी भी है कि यह फिल्म 2013 में रिलीज हुर्इ् फिल्म ‘द वुल्फ आॅफ वॉल स्ट्रीट’ से प्रेरित है।
This is going to be a december to remember! #BaazaarPoster #SaifAliKhan @EmmayEntertain @BaazaarFilm pic.twitter.com/jHMlmNG2Ka
— Kyta Productions (@KytaProductions) May 4, 2017
गौरव के. चावला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म Bazaar में सैफ अली खान के साथ दिवंगत विनोद मेहरा के बेटे रोहण मेहरा डेब्यू करने जा रहे है। फिल्म को निखिल आडवाणी प्रोड्यूस कर रहे है। सैफ की फिल्म Bazaar इसी साल दिसम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दे कि इसी महीने संजय दत्त पर बन रही बायोपिक और सलमान खान की ‘टाइगर जिंदा है’ भी रिलीज होगी।
बता दे कि सैफ अली खान की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘रंगून’ ने बॉक्स आॅफिस पर कोर्इ् बडा कमाल नही दिखाया लेकिन सैफ ने अपनी परफॉरफिल्म के चलते फैंस का दिल जीत लिया। रंगून के बाद सैफ अली खान के फैंस का उनकी नई फिल्म’शेफ’ का इंतजार था लेकिन Bazaar के पोस्टर ने उनके फैंस को सरप्राइज कर दिया है। रिलीज होने के बाद से ही फिल्म का पोस्टर सोशल मिडिया में चर्चा में बना रहा।
web title: film Bazaar first poster released
































