Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट “पद्मावती” के खौफ के चलते टल गया “परमाणु” धमाका

“पद्मावती” के खौफ के चलते टल गया “परमाणु” धमाका

0
1650
परमाणु

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म परमाणु : द स्टोरी आॅफ पोखरण की रिलीज डेट पर मुश्किल के बादल मंडराते नजर आ रहे है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेकर्स ने संजय लीला भंसाली की मैगा फिल्म पद्मावती के साथ क्लैश देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने का मन बना लिया है। हांलांकि अभी तक नई रिलीज डेट के बारें में कोई फैसला नही हो पाया है।

देखिए सैफ का शेफ अवतार

दरअसल जॉन अब्राहम अपनी फिल्म को लेकर किसी भी तरह की रिस्क लेने के मूड में नही है। जंहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर फैंस का क्रेज साफ नजर आ रही है वहीं जॉन अपनी फिल्म को किसी भी तरह के मुकाबले में फंसाना नही चाहते है। शायद वे चाहते है कि वे किसी ऐसी डेट पर फिल्म रिलीज करें जो फिल्म को हिट करवाने के हिसाब से परफेक्ट हो।

आपने देखा क्या? डायना पेंटी का परमाणु लुक

रिपोर्ट्स के मुताबिक जॉन का कहना है कि कुछ फिल्में जंहा सिर्फ मनोरंजन के लिए बनती है वही कुछ फिल्में देशहित में बहुत जरूरी होती है, उनके हिसाब से परमाणु : द स्टोरी आॅफ पोखरण आधुनिक भारत के लिए बहुत ही जरूरी है। उनका कहना है कि बॉक्स आॅफिस कलेक्शन भी फिल्म बिजनेस का एक अहम हिस्सा होता है अत: वे रिलीज के लिए उपर्युक्त डेट की तलाश कर रहे है। आपको बता दे कि पहले फिल्म 3 दिसम्बर को रिलीज की जानी थी लेकिन पद्मावती के साथ क्लैश के बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज पोस्टपोन करने का मानस बना लिया है। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म परमाणु : द स्टोरी आॅफ पोखरण में जॉन अब्राहम के साथ डायना पेंटी मुख्य किरदार निभा रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here