मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने एक बार फिर अपने देसी अंदाज में बडे पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारियां कर ली हैं। जी हां, इरफान अपनी हाल ही में रिलीज हुई हिन्दी मीडियम की अपार सफलता के बाद अब अपनी नई फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रहे है। इरफान ने अपने ट्वीटर हैंडल से गुरूवार को अपनी नई फिल्म करीब करीब सिंगल के एक या दो नही पूरे चार पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ सांझा की है।
पोस्टर्स में इरफान खान एकदम डिफरेंट लुक में नजर आ रहे है साथ ही पोस्टर में फिल्म की हिरोइन का लुक भी रीविल हो गया है। फिल्म में इरफान के साथ मलयालम एक्ट्रेस पार्वती मुख्य किरदार निभा रही है। हालांकि पोस्टर्स डिफरेंट है लेकिन चारों पोस्टर्स में एक बात जरूर कॉमन है और वो है किसी सर्च इंजन की तरह का टाइपिंग स्पेस जिसमें लिखा है साथ जीने मरने वाली स्टोरी नही है हमारी…।
इरफान द्वारा जारी किए गए पहले पोस्टर में इरफान और पार्वती ट्रेन की खिडकी से बाहर निकले हुए नजर आ रहे है।
Saath jeene marne waali love story nahi hai humari . #QaribQaribSinglleTrailer out tomorrow! #Parvathy @QQSTheFilm @ZeeStudios_ @JarPictures pic.twitter.com/fYqc2P02M0
— Irrfan (@irrfank) October 5, 2017
दूसरे पोस्टर में दौनों किसी नदी के घाट पर हाथों में खडाउ लिए बोट में बैठे नजर आ रहे है।
#QaribQaribSinglleTrailer ab aur bhi Qarib! #Parvathy @QQSTheFilm @ZeeStudios_ @JarPictures pic.twitter.com/YFAR28BsKX
— Irrfan (@irrfank) October 5, 2017
तीसरे पोस्टर में इरफान और पार्वती एक टैक्सी में बैठे नजर आ रहे है जिसके बैक मिरर से जयपुर के हवामहल का नजारा दिखाई पड रहा है।
Let the journey of their love begin! #QaribQaribSinglleTrailer out tomorrow! #Parvathy @QQSTheFilm @ZeeStudios_ @JarPictures pic.twitter.com/qhmn3CPEJ3
— Irrfan (@irrfank) October 5, 2017
चौथे पोस्टर में दौनों कलाकार हवाई जहाज में बैठे नजर आ रहे है।
Train se boat,taxi se plane. Kal aaraha hai #QaribQaribSinglleTrailer Its going to be insane #Parvathy @QQSTheFilm @ZeeStudios_ @JarPictures pic.twitter.com/180NbkcoDe
— Irrfan (@irrfank) October 5, 2017
तनूजा चन्द्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ज्यादातर शूट हरियाणा है। हालांकि डिफरेंट पोस्टर्स को देखते हुए फिल्म की कहानी के बारे में अनुमान लगाना मुश्किल है लेकिन इरफान द्वारा पूर्व में किए गए काम को देखते हुए उम्मदी है कि इसबार भी वे अपने फैंस के लिए कुछ नया ही लेकर आने वाले है। फिल्म का ट्रेलर 6 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा जबकि फिल्म आगामी 10 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Advetisement


































