मुम्बई। बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी फिल्म सीरीज की अगली कडी के निर्माण की घोषण कर दी गई है। जी हां, इस सीरीज की चौथी फिल्म 2019 की दीवाली के मौके पर रीलीज की जाएगी। नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन्स के आॅफिशियल ट्वीटर से यह जानकारी फैंस के साथ सांझा की गई है।
The #Housefull gang is back! #SajidNadiadwala’s #Housefull4 arrives in #Diwali2019! @SimplySajidK @WardaNadiadwala#Housefull4onDiwali2019 pic.twitter.com/HGWlcp6wI0
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) October 27, 2017
ट्वीट द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्टीस्टारर इस फिल्म हाउसफुल 4 के निर्देशन की जिम्मेदारी साजिद खान को सौंपी गई है जबकी थीम पुनर्जन्म पर आधारित हो सकती है। आपको बता दे कि हाउसफुल सीरीज की पहली दो फिल्मों को भी साजिद खान ने ही निर्देशित किया था लेकिन हाउसफुल 3 के दौरान वे इस सीरीज से अलग हो गए थे लेकिन हाउसफुल 4 में एक बार पुन: निर्देशन की कमान साजिद खान को सौंपी गई है।
फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी प्रेषित नही की गई है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख ने सीरीज की सभी फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन अभी इस बारें में कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है कि फिल्म में पुराने चेहरे नजर आएगें या नही।
































