Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अक्सर 2 का नया ट्रेलर लॉन्च

अक्सर 2 का नया ट्रेलर लॉन्च

0
1938

मुम्बई। क्रिकेटर और एक्टर एस.श्रीसंत की डेब्यू फिल्म अक्सर 2 का एक नया ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में सिद्धि विनायक क्रिएशन के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस ट्रेलर को फैंस का खासा सपोर्ट मिल रहा है।

अनंत ​नारायण महादेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर दो महीने पहले ही रिलीज कर दिया गया था लेकिन अब नए कलेवर के साथ एक बार फिर फैंस के समक्ष पेश किया गया है। नए ट्रेलर में जरीन खान का बेहद ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है वही श्रीसंत समेत गौतम रोडे, अभिनव शुक्ला और मोहित मदान भी नजर आ रहे है। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई फिल्म अक्सर का सीक्वल है। आपको बता दे कि श्रीसंत भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे है और स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के चलते काफी समय तक विवादों में रहे है। अब देखना यह है कि अपनी फिल्मी पारी की शुरूआत में वे कैसा प्रदर्शन कर पाते है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here