इरफान बॉलीवुड के उन चंद अभिनेताओं में से हैं जो किसी भी फिल्म को करने से पहले किरदार में पूरा घुस जाना पसंद करते हैं, फिर चाहे उन्हे उसके लिए कुछ भी क्यू ना करना पड़े । ऐसा ही वो अपनी आगामी फिल्म के लिए भी करते नज़र आए । इरफान ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की जिसमे वो साड़ी पहनना सीखते नज़र आए ।
बता दें कि इस फ़िल्म में इरफ़ान कपड़ों की दुकान के मालिक का किरदार निभा रहे हैं। इसकी शूटिंग दिल्ली के चांदनी चौक, आनंद लोक, क़रोल बाग़ और संगम विहार जैसी रियल लोकेशन्स पर हो रही है। और इसके लिए इरफ़ान साड़ी पहनना सीख रहे है…और पहन भी ली।
इरफ़ान कई समय से साड़ी पहनना सीख रहे थे और अब सुना है वो इसमें माहिर हो गाए हैं। दफ़िल्म हिंदी मीडियम की बात की जाए तो इसे साकेत चौधरी डायरेक्ट करेंगे। इस फ़िल्म में इरफ़ान के साथ पाकिस्तानी कलाकार सबा क़मर भी दिखाई देंगी और यह फ़िल्म 12 मई 2017 को रिलीज़ होगी।
देखिये, इरफान कैसे लग रहे हैं साड़ी में –

Advertisement
































