राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म न्यूटन का ट्रेलर रीलीज
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म न्यूटन को ट्रेलर रीलीज कर दिया गया है। ट्रेलर के अनुसार फिल्म राजनीति बेस्ड कॉमेडी है। राज कुमार राव की ज्यादातर फिल्में वैसे भी गंभीर विषयों पर ही आधारित होती है। बता दे कि फिल्म में राजकुमार राव एक नूतन कुमार उर्फ न्यूटन का किरदार निभा रहे है। इस नाम के पीछे की कहानी बताते हुए राजकुमार राव बताते है कि यह नाम उन्होने खुद रखा, मां—बाप ने नूतन नाम रखा सभी हंसते थे इसलिए दसवीं के फॉर्म में मैने नू को न्यू कर दिया बाकि टन का वैसे ही रखा।
न्यूटन एक क्लर्क है जिसे छत्तीसगढ़ के जंगलों में चुनाव करवाने की जिम्मेदारी मिली है, वे अपने काम के साथ कोई समझोता नही करना चाहते है और हर कीमत पर निष्पक्ष चुनाव करवाना चाहते है।
अमित वी. मसुरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल और रघुवीर यादव भी अहम किरदार निभा रहे है। फिल्म आगामी 22 नवम्बर को सिनेमाघरों में रीलीज की जाएगी।
जारी हुआ नील नितिन मुकेश की फिरकी का फर्स्ट लुक

































