फिल्म जब हैरी मेट सेजल का सॉन्ग हवाएं रिलीज
मुम्बई। शाहरूख — अनुष्का स्टारर फिल्म जब हैरी मेट सेजल का सॉन्ग ‘हवाएं’ रिलीज कर दिया गया है। सॉन्ग में शाहरूख और अनुष्का के रोमांस की जबरदस्त कैमेस्ट्री के साथ हैरी और सेजल के रिश्ते की झलक देखने को मिल रही है। सोनी म्यूजिक इंडिया के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में सॉन्ग को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के इस सॉन्ग हवाएं का संगीत प्रीतम ने दिया है जबकि इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए लिरिक्स को अपनी मधुर आवाज से अरिजीत सिंह ने नवाजा है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म जब हैरी मेट सेजल आगामी 4 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।































