Advertisement
Home शॉर्ट फिल्म्स स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों ने की ”पूर्णा” की तारीफ

स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों ने की ”पूर्णा” की तारीफ

0
1141

नई दिल्ली। फिल्ममेकर और एक्टर राहुल बोस इन दिनों अपनी फिल्म पूर्णा के प्रचार में व्यस्त हैं. इस फिल्म के निर्देशन और निर्माण के अलावा राहुल ने इसमें अभिनय भी किया है. यह फिल्म पूर्णा मालावत की असल जिंदगी पर आधारित है जिसने 13 साल की छोटी सी उम्र में एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी फतह की थी. उनके नाम एवरेस्ट पर चढ़ने वाले सबसे छोटे पर्वतारोही का विश्व रिकॉर्ड है. राहुल बोस जब पूर्णा से मिले थे तब वह इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने पूर्णा की जिंदगी पर फिल्म बनाने का फैसला किया था. पूर्णा सिनेमाघरों में 31 मार्च को रिलीज हो रही है. फिल्म की रिलीज से पहले राहुल बोस ने बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. फिल्म देखने पहुंचे ज्यादातर सितारों को फिल्म खासी पसंद आई और उन्होंने फिल्म कुछ कर दिखाने की प्रेरणा देती है.

फिल्म की स्क्रीनिंग पर अनिल कुंबले, विराट कोहली, संजय बांगर, आश्विन, इशांत शर्मा, अजिंक्य रहने, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, अभिनव मुकुंद, कारन नायर, के एल राहुल, रिद्धीमान साहा, आर श्रीधर, पैट्रिक फरहत, अनिल पटेल , रविंद्र जडेजा और जयंत यादव सहित बॉलीवुड स्टार विद्या बालन, विशाल भारद्वाज, जोया अख्तर, राजकुमार राव, अतुल कस्बेकर जैसी बॉलीवुड की हस्तियों ने फिल्म देखी.

फिल्म की तारीफ करते हुए सेलिब्रिटीज ने कहा “पूर्णा एक खास फिल्म है, एक प्रेरणा देने वाली छोटी सी लड़की के बारे में. अतुल्य उपलब्धि.” वहीं आनंद गांधी ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “राहुल बोस ने अपनी फिल्म में एक छोटी उम्र की लड़की को उम्मीद से देखा हैं ,जिस तरह उसके गुरु को उसपर विश्वास था, उसकी जीत एक जरुरत थी , और उसकी इच्छा शक्ति अभेद्य थी. राहुल ने पूर्णा को बहुत करीब से दिखाया है. उन्होंने अपने किरदार अदिति इनामदार के द्वारा इस साल का सबसे उम्दा प्रदर्शन करवाया है.”

https://www.youtube.com/watch?v=LRoowtgZCeU

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here