Advertisement
Home शॉर्ट फिल्म्स फिल्म इनोसेंट पेन का टीजर रिलीज

फिल्म इनोसेंट पेन का टीजर रिलीज

0
2694

जयपुर। फिल्म मेकर गोविन्द लुगरिया की ​सोशल कॉज पर आधारित शार्ट फिल्म इनोसेंट पेन का टीजर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। जीएसएम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ब्रजेश लड़वाल ने किया है। यह फिल्म समाज के अनेक अनछुए मुद्दों को जग जाहिर करती है खास तौर पर मासूम बच्चों के साथ होने वाले शोषण के मुद्दे को उठाते हुए बचाव के विकल्प सुझाती है। फिल्म में बाल कलाकार सृजना पारीक, आर्यन माहेश्वरी, माहिया दाधीच, असलम खान, रफीक राजस्थानी, उषा शर्मा आदि मुख्य किरदार निभा रहे है। कहानी और स्क्रीनप्ले शिवनंदन ने लिखा हैं वहीं डायलॉग उमेश शर्मा ने लिखे है। संगीत गुणवत सेन और शंकर कर्वा का है जबकि लिरिक्स रफीक राजस्थानी ने लिखे हैं।
फिल्मकार गोविन्द लुगरिया ने बताया कि फिल्म बनकर तैयार है अभी फिल्म को स्क्रीनिंग के लिए कुछ नेशनल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में शामिल किया गया है। उन्होने बताया कि आगामी 15 जनवरी को फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here