मुम्बर्ई। बॉलीवुड ऐक्टर जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता पहली बार एक शॉर्ट फिल्म ‘खुजली’ में एक साथ और एकदम अलग भूमिका में नजर आएगें।
शॉर्ट फिल्म ‘खुजली’ का पहला फोटोग्राफ गुरूवार को सोशल मीडिया पर रीलीज किया गया। यह फिल्म इन दोनों कैरक्टर्स के अंदर दबी चाह पर बेस्ड है। यह फिल्म उस मुद्दे पर आधारित है जिस पर कपल्स ने 25 वर्षो के वैवाहिक जीवन में कभी बात नहीं की। फिल्ममेकर्स के मुताबिक, फिल्म का वीडियो वेबसाइट पर शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।
जैकी से जब फिल्म के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा, ‘खुजली एक हल्की व दिल को छूने वाली फिल्म है. मुझे इसकी कहानी और जिन तरह सोनम नायर (निर्देशक) ने इसे सुनाया वह बहुत अच्छा लगा. मैंने टीटीटी की टीम के साथ काम कर काफी आनंद उठाया.’
जैकी ने बताया, ‘जब निर्देशक अपने हाथ में कोड़ा पकड़ लेता है तो एक अभिनेता के लिए ऐसे दृश्य करना आसान हो जाता है. वहीं इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ नजर आने वाली नीना गुप्ता ने कहा, ‘खुजली की शूटिंग करते वक्त इसकी पटकथा पढ़ने जितना ही मजा आया. जब कलाकारों ने इस फिल्म में काम करने के दौरान इतना आनंद उठाया है तो मुझे यकीन है कि दर्शक भी इसका इतना ही आनंद उठाएंगे. यह एक बेहतरीन अनुभव था.’



































