मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने एक बार फिर ऐसा काम कर दिखाया है जिसके बारे में शायद बॉलीवुड के किसी भी एक्टर ने सोचा भी नही होगा। भारतीय सेना के जवानों की मदद के लिए वेवसाईट और मोबाईल एप लाने के बाद अब अक्षय ने इंडस्ट्री के स्टंट्समैन की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। अक्षय ने बॉलीवुड में स्टंट करने वाले पुरूषों और महिलाओं के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी लॉंच की है जिसके तहत पॉलिसी धारक को दस लाख रूपये का बीमा कवर मिलेगा।
अक्षय कुमार ने सर्जन डॉ. रमाकांत पांडा के साथ मिलकर लॉंच की गई यह पॉलिसी बॉलीवुड में स्टंटमैन के लिए ऐसी पहली ही स्कीम है जिसके तहत उन्हे बीमा कवरेज मिलेगा। अक्षय की इस स्कीम से 18 से 55 साल तक के 380 स्टंटमैन को फायदा होगा। अक्षय हमेशा से स्टंटमैन की मेहनत की तारीफ करते आए हैं। वह खुद को भी पहले स्टंटमैन और फिर एक्टर बताते हैं।
अभी तक स्टंटमैन और वुमन के लिए भारत में ऐसी कोई स्कीम फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है। खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार और डॉ. पांडा मिलकर पिछले तीन-चार महीने से इस पर काम कर रहे थे और अक्षय खुश हैं कि इसे इतनी जल्दी मैनेज भी कर लिया गया है
“बॉलीवुड स्टंट्समैन” के लिए “इंश्योरेंस पॉलिसी” लेकर आए है “अक्षय कुमार”
Advertisement
































