मुम्बई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनुपम खैर की दो दशक पहले बनी फिल्म जुडवा की सीक्वल जुडवा 2 में ENTRY हो गई है । जी हां! बॉलीवुड एक्टर वरूण धवन ने सोशल मीडिया पर जाने माने कलाकार अनुपम खैर की तस्वीर पोस्ट करते हुए घोषणा करते हुए अपने फैंस को बताया है कि अब वे भी दो दशक पहले बनी फिल्म ‘जुडवा’ की सीक्वल जुडवा 2 का हिस्सा होगें। पहले खबरें कुछ ऐसी थी कि इस फिल्म में ‘जुडवा’ का कोई कलाकार काम नही कर रहा है लेकिन कुछ दिनो पूर्व ही फिल्म के मेकर्स ने बताया था कि फिल्म में सलमान और करिश्मा कैमिया करते नजर आएगे। खबरों की अगर माने तो फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है और अनुपम खैर ने भी कास्ट को ज्वाइन कर लिया है। जहां पहली ‘जुडवा’ में अनुपम खैर के साथ सलमान खान, करिश्मा कपूर, रंभा, कादरखान, शक्ति कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे वहीं जुडवा2 में वरूण धवन, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडिस अनुपम के साथ महत्वपूर्ण किरदार निभाएगें।
वरूण धवन ने इन्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि अनुपम खैर ही वो कलाकार है जो पहली जुडवा का हिस्सा थे और अब जुडवा 2 में भी नजर आएगें। उनके साथ यह मेरी दूसरी फिल्म है, वह कितने फिट है और पहले से ज्यादा बेहतर दिख रहे है। वे क्रेजी होने के साथ—साथ बेहतरीन अभिनेता है।
https://www.instagram.com/p/BTiruDYgVux/
वहीं अनुपम खैर ने भी ट्वीटर पर फिल्म के निर्माता निर्देशक डेविड धवन के साथ एक विडियों शेयर करते हुए कहा है कि वे डेविड के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है। जुडवा के बाद अब जुडवा 2 में और उसके बाद जुडवा 3 में भी काम करना चाहेगें।
20 years back I was part of #Judwa. Now #Judwaa2. If @NGEMovies & #DavidDhawan are kind I will also be there for #Judwa3.:) @Varun_dvn pic.twitter.com/fqchYyNUTq
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 1, 2017
आपको बता दे कि इसी साल 29 सितम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म जुडवा 2 में वरूण धवन डबल रोल में नजर आएगें और साथ ही तापसी पन्नू व जैकलीन फर्नांडिस के साथ इश्क लडाते नजर आएगें। खबरे तो ये भी है कि जुडवा 2 में 90 के दशक में बनी फिल्म जुडवा के दो ओरिजनल गाने ‘टन—टना—टन’ और ‘उंची है बिल्डिंग’ भी देखने को मिलेगें।
































