ट्वीटर पर पोस्ट किया Famaily Holiday का फोटो
मुम्बई। एक्टर एंड पॉलीटिशियन विनोद खन्ना की कैंसर के इलाज के दौरान हुई मौत के चार दिन बाद उनके बेटे राहुल खन्ना ने अपने Famaily Holiday की एक फोटो ट्वीटर पर शेयर की है। बरसों पहले खींची गई इस तस्वीर में विनोद खन्ना अपने दो बच्चों के साथ समुद्र किनारे मस्ती कर रहे है। उनके पीछे एक महिला भी स्विम सूट में नजर आ रही है लेकिन फोटो में यह साफ नही हो पा रहा है कि वह तस्वीर किसकी है। इस फोटो में विनोद खन्ना का वह मुस्कुराता हुआ चेहरा और व्यक्तित्व दिखाई दे रहा है जिसमें हम हमेशा विनोद खन्ना को याद रखना चाहते हैं न कि उनके अंतिम समय में अस्पताल से आई उस वायरल तस्वीर से। अपनी मुस्कान से ही तो विनोद खन्ना ने चाहने वालों के दिलों पर राज किया था।
आपको बता दे कि विनोद खन्ना करीब सत्तर साल की उम्र में कैंसर से जूझते हुए मुंबई के अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए। विनोद के जाने पर उनके फैन्स के दिल में विलाप हुआ। परिवार के लोग, दोस्त और फैन्स सभी के मन उदासी में डूब गए।
जहां राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोकाकुल हो ट्विटर पर संदेश दिए, वहीं अमर अकरब एंथनी के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर गुरुवार को विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। दोनों ने ही सोशल मीडिया पर विनोद खन्ना के साथ अपनी यादों को दिल खोलकर साझा किया।
Feels like yesterday. pic.twitter.com/1TXKXSRI9i
— Rahul Khanna (@R_Khanna) May 1, 2017
चार बार रहे सांसद
बता दे कि विनोद खन्ना ने साल 1997 में राजनीति में कदम रखा, बीजेपी में शामिल हुए और गुरदासपुर से सांसद रहे थे. पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से विनोद खन्ना चार बार सांसद रहे। उन्होंने फिल्मों में अभिनय भी जारी रखा और सलमान खान की फिल्म दबंग में उनके पिता के किरदार में नजर आए। साल 2015 में आई शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले में उन्हें अंतिम बार पर्दे पर देखा गया।
web title :// rahul-khanna-twitts-famaily-holiday-photo

































