Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट Youtube पर Viral हुआ सुपर सिंह, एक दिन में मिले 23 लाख...

Youtube पर Viral हुआ सुपर सिंह, एक दिन में मिले 23 लाख से ज्याद Views

0
3242

मुम्बई। पंजाबी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाकर बॉलीवुड का रूख कर चुके एक्टर दिलजीत दोसांझ का क्रेज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी बरकरार है। इस बात की अंदाजा आप इसी से लगा सकते हो कि दिलजीत की अपकमिंग फिल्म सुपर सिंह का ट्रेलर एक ही दिन में यूट्यूब पर 23 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा गया है। रिलीज होने के साथ से ही यूट्यूब पर नम्बर एक पर ट्रेंड करता रहा। आपको बता दे कि आगामी 16 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म सुपर सिंह के ट्रेलर को रिलीज के साथ ही मात्र 15 घंटे के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिले गए थे जिसकी जानकारी दिलजीत दोसांझ ने खुद अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर अपने फैंस के साथ सांझा की। दिलजीत ने ट्वीट में लिखा कि… ‘सुपर​ सिंह, मात्र 15 घंटे में 10 लाख के आंकडे को छू लिया है। हमेशा साथ देने के लिए शुक्रिया…16 जून।


डायरेक्टर अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ सुपर हीरों के किरदार में नजर आएगें। फिल्म में अपने इस लुक को लेकर दिलजीत काफी एक्साइटिड है। इसमें दिलजीत ने पगडी पहनी है और यह लुक इन पर जंच भी रहा है। फिल्म में दिलजीत के अपोजिट सोनम बाजवा मुख्य किरदार निभाती नजर आएगी। फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स एंड ब्रैट फिल्म प्रोडक्शन के संयुक्त बैनर के तले हुआ है। बता दे कि डायरेक्टर अनुराग सिंह इस फिल्म के साथ अपने बैनर ब्रैट फिल्म्स प्रोडक्शन के जरिण् बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे है। फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here