Advertisement
Home इंडियन आर्टिस्ट रिलीज हुआ “नंदिता दास” की ‘मंटो’ का फर्स्ट लुक

रिलीज हुआ “नंदिता दास” की ‘मंटो’ का फर्स्ट लुक

0
1005
मंटो

मुम्बई। कान फिल्म फेस्टिवल में जंहा बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की ड्रेसेज और लुक्स की खबरे सुर्खीयों में है वहीं बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म ‘मंटो’ की चर्चाए भी कम नही है। जी हां! नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मंटो’ का पहला पोस्टर कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया है। निर्देशक ​नंदिता दास पहले भी कर्इ् बार ‘मंटो’ के कई लुक्स सोशल मीडिया में शेयर कर चुकी है लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल मे फिल्म के फर्स्ट लुक रिलीज की जानकारी भी फिल्म के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर दी गई है। ट्वीट में लिखा है कि ‘आप अगर ये कहानियां सहन नही कर सकते है तो इसलिए कि हम असहनीय समय में रहते है।’

नंदिता दास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म मंटो की शूटिंग अभी मुम्बई में जारी है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फिल्म के बारे में कहना है कि यह फिल्म झूठ बोलने वालों का हृदय परिवर्तन करने वाली साबित हो सकती है साथ ही लोगों को सच बोलने के लिए प्रेरित भी करेगी।
आपको बता दे कि फेमस राईटर सआदत हसन मंटो के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘मंटो’ के ट्वीटर पर जारी किए गए इस पोस्टर में नवाजुद्दीन बिल्कुल मंटो की कॉपी लग रहे है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here