Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट शाहरूख खान ने खुद को बताया चीप, कहा लडकियों को गंदी निगाह...

शाहरूख खान ने खुद को बताया चीप, कहा लडकियों को गंदी निगाह से देखता हॅू

0
1255
शाहरूख

शाहरूख और अनुष्का कि फिल्म जब हैरी मेट सेजल का मिनी ट्रेलर लॉन्च

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग​ फिल्म जब हैरी मेट सेजल का मिनी ट्रेलर रविवार को रिलीज कर दिया गया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह मिनी ट्रेली इंटरनेट के साथ — साथ भारत — पाकिस्तान के बीच हो रहे क्रिकेट मैच के बीच में भी दिखाया गया है। मैच के दौरान दिखाए गए मिनी ट्रेलर के साथ फिल्म के एक गाने का भी कुछ भाग दिखाया गया था। शाहरूख ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इस मिनि ट्रेलर को ट्वीट करते हुए लिखा है ‘सेजल मैनें तो पहले ही कहा था की मैं थोडा चीप हॅू! और कल कुछ और बताता हूॅ….’

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म के मिनी ट्रेलर में शाहरूख के साथ अनुष्का की गजब की केमिस्ट्री दिखाई गई है। शाहरूख अनुष्का को अपने कैरेक्टर के बारे में बता रहे है, शाहरूख बोल रहे है कि वे ल​डकियों को गलत निगाहों से देखते है, उनका कैरेक्टर बहुत चीप है लेकिन अनुष्का को लगता है कि ये सब वे उसे डराने के इरादे से बता रहे है…। ट्रेलर के एक सीन में एक महिला शाहरूख का सामान उठाकर घर से बाहर फैंकती हुई भी नजर आ रही है। इस फिल्म जब हैरी मेट सेजल का ट्रेलर 23 जनू को रिलीज होने वाली सलमान खान की ट्यूबलाईट के साथ रिलीज किया जाएगा। बता दे कि यह तीसरी फिल्म में है जिसमें शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक साथ काम कर रही हैं इससे पहले इस जोड़ी ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी आर जब तक है जान में भी साथ काम किया था जो बॉक्स आॅफिस पर हिट रही थी।

आपको बता दे कि रैड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म जब हैरी मेट सेजल आगामी 4 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरूख खान पहली बार निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम कर रहे है। फिल्म में शाहरूख — अनुष्का के अलावा सयानी गुप्ता और एवलिन शर्मा भी महत्वपूर्ण किरादारों में नजर आएगें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here