मुम्बई। अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी और एक्टर संजय दत्त की जोड़ी 25 साल बाद एक बार फिर आॅन स्क्रीन नजर आ सकती है। जी हां, ऐसी खबरें है कि प्रोड्यूसर करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला के अगले प्रोजेक्ट में श्रीदेवी और संजू बाबा की जोड़ी एक साथ नजर आ सकती है। बता दे कि इन दौनों की जोड़ी ने इससे पूर्व सिर्फ एक बार ही 1993 में रिलीज हुई महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म गुमराह में साथ काम किया है जिसे यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था। सुनने में तो यह भी आ रहा है कि श्रीदेवी—संजू की जोड़ी के अलावा फिल्म में बतौर यंग कास्ट वरूण धवन, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएगीं।
2स्टेटस से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले निर्देशक अभिषेक बर्मन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की कहानी भारत — पाकिस्तान के विभाजन की घटना से प्रेरित है। फिल्म का आइडिया करण जौहर के पिता यश जौहर का था। अब अपने पिता का सपना पूरा करने को करण जौहर फिल्म बनाएगें। मिडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो अभिषेक ने फिल्म की स्क्रिप्ट को लगभग पूरा कर लिया है और फिल्म के अगले साल के स्टार्ट में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई मेकर्स और कलाकारों ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नही की है।
25 साल बाद फिर संजू बाबा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी श्रीदेवी
Advertisement

































waiting for sanju baba what about his film BHUMI