Advertisement
Home सिनेमा बॉलीवुड सेलिब्रिटि ने की अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले की निंदा

बॉलीवुड सेलिब्रिटि ने की अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले की निंदा

0
1144
अमरनाथ यात्रा

मुम्बई। जम्मू और कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की घटना के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटि ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपना रोष प्रकट किया है। आतंकी हमले से आहत अक्षय कुमार, अनुपम खेर, हुमा कुरेशी, रेणुका शहाणे, फरहान अख्तर सहित अनेक सिलेब्स ने ट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर करते हुए हमले की कडी निंदा की है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट में आतंकी हमले से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करते हुए गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होने निर्दोश अमरनाथ यात्रियों पर हमले को कायरता बताते हुए दुख प्रकट किया है।

अभिनेता अनुपम खेर ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को सबसे शर्मनाक और कायरतापूर्ण कार्य बताते हुए सुरक्षा बलों से इन आतंकवादियों को मिटा देने की अपील भी की है।

उन्होने कहा कि यह समय राजनयिक और रक्षात्मक होने का नही है निर्दोश लोगों की हत्या करने वालों को पूरी फोर्स के साथ निपटा देना चाहिए।

साथ ही अनुपम ने हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अनपेक्षित नुकसान से निपटने की शक्ति देने की दुआ भी मांगी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरेशी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि बरसों से कश्मीरी मुसलमानों ने अमरनाथ यात्रा के लिए हिंदू भाईयों का सहयोग किया है, यू आतंकवादियों पर भरोसा कर हम नफरत को जीतने नही देगें।

अभिनेता फरहान अख्तर ने अमरनाथ यात्रा पर आंतकी हमले की घटना को दुखद बताया है और शीघ्र न्याय की उम्मीद की है।

धर्मगुरू और एक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह ने भी तीर्थयात्रियों पर हुए इस आतंकी हमले की कडी निंदा की है। उन्होने कहा है कि कोई भी धर्म हिंसा की वकालत नही करता है।

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे न भी पीडित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गहरा दुख प्रकट किया है।

 

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here