मुम्बई। फिल्म निर्माता और निर्देशक लेख टंडन का रविवार शाम निधन हो गया है। वे 88 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार लेख टंडन का स्वास्थ पिछले कुछ समय से ठीक नही चल रहा था और अनेक प्रकार की स्वास्थ तकलीफों के चलते पिछले 5 — 6 महीने से बिस्तर पर ही थे। रविवार शाम पोवई स्थित अपने निवास पर श्री टंडन ने अंतिम सांसे ली। उनका अंतिम संस्कार हिन्दू शमसान भूमि, टैगोर नगर विक्रोली (E) में होगा। लेख टंडन के निधन की खबर से बालीवुड में दुख की लहर है। अनेक बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर श्री टंडन का श्रद्धांजलि अर्पित की है।
The funeral of #Lekhtandon ji will be at Hindu Smashan Bhoomi, Tagor Nagar, Vikhroli (E) at 12 noon on 16th October. https://t.co/kZ2AerxXM6
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) October 15, 2017
आपको बता दे कि लेख टंडन का जन्म 1929 में लाहौर में हुआ था। उन्होने पृथ्वीराज कपर की प्रेरणा बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरूख खन को सर्वप्रथम कास्ट करने का श्रेय भी लेख टंडन को जाता है। जानकारी के अनुसार 1988 में टंडन ने सर्वप्रथम ‘दिल दरिया’ नामक टीवी सीरीयल के लिए शाहरूख को कास्ट किया था। सीरीयल की शूटिंग भी शुरू कर दी गई थी लेकिन किन्ही कारणों से शूटिंग पूरी नही हो पाई। इस दौरान शाहरूख को दूसरा सीरीयल फौजी मिल गया था जो 1989 में प्रसारित भी कर दिया गया और सभी फौजी को शाहरूख का टीवी डैब्यू मानते है। हालांकि लेख टंडन ने शाहरूख के साथ स्वदेश और चेन्नई एक्सप्रेस में काम किया है।
बता दे कि लेख टंडन ने 1966 में आम्रपाली, दुल्हन वही जो पिया मन भाये, रंग दे बसंती, हल्ला बोल जैसी फिल्मों में काम किया है वही दिल दरिया, फिर वही तलाश, और फरमान जैसे टीवी सीरीयल्स का भी निर्देशन किया है।



































