Advertisement
Home सिनेमा ह्दयगति रूकने से अभिनेता इन्द्र कुमार का निधन

ह्दयगति रूकने से अभिनेता इन्द्र कुमार का निधन

0
1405
इन्द्र कुमार

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता इन्द्र कुमार का 44 साल की उम्र में हृदयगति रूकने से निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्रकुमार ने अंधेरी के चार बंग्ला स्थित अपने निवास पर रात्रि 2 बजे अंतिम सांसे ली।
आपको बता दे कि मासूम फिल्म से अपनी बॉलीवुड फिल्मी सफर की शुरूआत करने वाले इन्द्र कुमार ने 20 से अधिक फिल्मों और अनेक टीवी सीरीयल्स में भी काम किया है। इन दिनों भी वे सुनील पाल के साथ ​अपनी फिल्म ‘फटी पडी है यार’ की शूटिंग में व्यस्त थे। इन्द्रकुमार की मौत से व्यथित बॉलीवुड के अनेक कलाकारों ने अपनी संवेदनाए प्रकट की है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here