Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अब अनुभव सिन्हा की थ्रिलर फिल्म में नजर आएगें ऋषि कपूर

अब अनुभव सिन्हा की थ्रिलर फिल्म में नजर आएगें ऋषि कपूर

0
1215
ऋषि कपूर

मुम्बई। बॉलीवड अभिनेता ऋषि कपूर जल्द ही एक थ्रिलर फिल्म में एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं। जी हां, फिल्मकार अनुभव सिन्हा जीवन की रियलटी पर बेस्ड एक थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे है। जानकारी के अनुसार ‘मुल्क’ टाइटल वाली इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर और एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।
खबरों की अगर माने तो फिल्म में प्रतीक बब्बर जंहा ऋषि कपूर के बेटे का किरदार निभा रहे है वहीं तापसी पन्नू उनकी बहु का किरदार निभाती नजर आएगीं। जानकारी के अनुसार फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाले संयुक्त परिवार से प्रेरित है जो षडयंत्र में उलझने और फिर उन उलझनों से वापस बाहर निकलते हुए अपने खोये हुए सम्मान को पुन: प्राप्त करता है।
दस और कैश जैसी फिल्मों के निर्देशन का अनुभव रखने वाले अनुभव सिन्हा इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। उन्होने अपने एक बयान में कहा है कि इस फिल्म में उन्होने जो अब से पहले काम किया है उससे एकदम अलग कुछ करने का मन है। अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है।

पोस्टर बॉयज का ट्रेलर रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here