मुम्बई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक कुंदन शाह का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया है। श्री शाह 69 वर्ष के थे उन्होने बांद्रा स्थित अपने निवास पर अंतिम सासे ली। शाह के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड गई। अनेक बॉलीवुड और टीवी इन्डस्ट्री से जुडे लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हे श्रद्धान्जलि अर्पित की।
मरहूम कुंदन शाह ने अपने जीवन में अनेक बेहतरीन फिल्में और टीवी शोज का निर्माण किया है। एफटीआईआई पुणे से डायरेक्शन का कोर्स कर फिल्म इन्डस्ट्री में कदम रखने वाले कुंदन शाह को कॉमेडी फिल्में और नाटक बनाने में महारथ हांसिल थी। सन 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ और टीवी शो नुक्कड़ से वे इन्डस्ट्री में काफी मशहूर हुए थे। फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ के लिए शाह को नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। शाह ने हम तो मोहब्बत करेगा, क्या कहना, खामोश, पी से पीएम तक, दिल है तुम्हारा जैसी हिट फिल्मों को भी निर्देशित किया है। कभी हां कभी नां के लिए बेस्ट मूवी का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। टीवी की अगर बात करें तो कुंदन शाह ने पॉपुलर टीवी शो नुक्कड़, बागले की दुनिया, परसाई कहते है जैसे टीवी शोज का निर्माण भी किया है।



































