मुम्बई। भारत द्वारा राजस्थान के पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण से प्रेरित फिल्म ‘परमाणु’ की एक्ट्रेस डायना पेंटी का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। डायना ने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अपने लुक को फैंस के साथ सांझा किया है। ट्वीट किए गए फोटो में डायना पेंटी एक सैन्य अफसर की पोशाक पहने नजर आ रही है। बहुत ही कम मेकअप के साथ उन्होने अपने बालों का जूडा भी बनाया हुआ है। साथ ही लिखा है कि ‘परमाणु’ में अपने फर्स्ट लुका को सांझा करते हुए उत्साहित हॅू।
Excited to share my first look in #Parmanu!! @kriarj @KytaProductions @ZeeStudios_ @johnabrahament pic.twitter.com/pywoIe7Zbr
— Diana Penty (@DianaPenty) July 9, 2017
आपको बता दे कि डायना पेंटी ने इससे पूर्व फिल्मों में खुशमिजाज और सीधी साधी लडकी के किरदार निभाए है इस बार वे एक सख्त सैन्य अफसर की भूमिका में नजर आने वाली है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे एक्टर जॉन अब्राहम का लुक पहले ही अनविल किया जा चुका है। हाल ही में जारी किए गए फिल्म के एक पोस्टर जिसमें पोखरण के नक्शे के बैकग्राउंड में जॉन का चेहरा उकेरा हुआ नजर आ रहा था।
आगामी 8 दिसम्बर को रिलीज होने वाली इस फिल्म परमाणु : द स्टोरी आॅफ पोखरण में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी के अलावा बोमन इरानी भी मुख्य किरदार में नजर आएगें। खबरों की अगर माने तो पहले इस फिल्म का टाइटल शांतिवन रखा गया था जिसे बाद में बदलकर परमाणु द स्टोरी आॅफ पोखरण कर दिया गया है।
































