अजय देवगन की तानाजी — द अनसंग वारियर का फर्स्ट लुक जारी
मुम्बई। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘तानाजी — द अनसंग वारियर’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक देखकर लगता है कि एक और ऐतिहासिक फिल्म बॉलीवुड में दस्तक देने को तैयार है। अजय ने बताया कि इस फिल्म पर वे लम्बे समय से काम कर रहे थे और आज इसका फर्स्ट लुक पब्लिक करने के लिए वे बहुत एक्साइटेड है। अजय ने अपने ट्वीटर हैंडल से फिल्म के एक पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है ‘ He fought for his People, his Soil & his King Chhatrapati Shivaji. The unsung warrior of glorious Indian history, Subedar Taanaji Malusare.
He fought for his People, his Soil & his King Chhatrapati Shivaji. The unsung warrior of glorious Indian history, Subedar Taanaji Malusare. pic.twitter.com/3qTWvKdbol
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) July 19, 2017
ट्वीट किए गए इस पोस्टर में अजय देवगन एकदम नए अवतार में नजर आ रहे है। इस लुक में अजय को पहचान पाना मुश्किल लगता है। बता दे कि ऐसा बहुत ही कम होता है जब अजय अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करत है लेकिन अपनी अपकमिंग फिल्म में वे सूबेदार तानाजी मालुसरे के एकदम डिफरेंट लुक में नजर आएगें। आपको बता दे कि तानाजी मालुसरे छत्रपति शिवाजी महाराज के करीबियों में से थे और बचपन से उनके साथ थे। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































