मुम्बई। लम्बे अंतराल के बाद फिल्म मॉम से बॉलीवुड में कम बैक करने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली के आगामी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। खबरों के अनुसार राजामौली अपनी इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल और श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते है।
आपको बता दे कि निर्देशक राजामौली ने अपनी फिल्म बाहुबली में शिवगामी के किरदार के लिए श्रीदेवी को अप्रोच किया था साथ ही मोहनलाल को भी कट्प्पा के किरदार के लिए आॅफर दिया था लेकिन किन्ही कारणों के चलते दौनों ही कलाकारों ने यह आॅफर स्वीकार नही किया था। अब एक बार फिर राजामौली द्वारा मोहनलाल और श्रीदेवी को अप्रोच करने की खबरें है अब देखना यह है कि इस बार ये दौनों कलाकार राजामौली को किस प्रकार का रिस्पॉन्स देते है।
घासीराम वर्मा साहित्य पुरस्कार जोधपुर की पद्मजा शर्मा को
Advertisement
































