मुम्बई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के दिनमान आजकल कुछ ठीक नही चल रहे है। एक बार फिर सेट पर कपिल की तबियत अचानक खराब होने के चलते उन्हे अस्पताल में एडमिट करवाने की खबरें है। खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को गोरेगांव स्थित फिल्मस्टिी स्टूडियो में द कपिल शर्मा शो के शूट पर अनिल कपूर अपनी फिल्म मुबारकां के प्रमोशन के लिए शो के सेट पर पंहुचे थे। शो का शूट शाम 8 बजे शुरू होना था सभी कलाकार टाइम पर सैट पर मौजूद थे तभी अचानक कपिल शर्मा बेहोश हो गए जिन्हे इलाज के लिए तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद शूट कैंसिल कर दिया गया। खबरों के अनुसार अभी कपिल को अस्पताल में अंडर आब्जर्वेशन में रखा गया है।
आपको बता दे कि पिछले दिनों कपिल के शो में अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन करने के लिए शाहरूख फिल्म की स्टार कास्ट के साथ कपिल के शो में आए थे उस समय भी कपिल शर्मा की बेहोशी के चलते शूट पोस्टपोन कर दिया गया था। कहा जा रहा है कि अत्यधिक काम और स्ट्रेस की वजह से कपिल की तबीयत बार — बार खराब हो रही है। कुछ दिन पूर्व भी हाई ब्लड प्रेशर और लो शुगर के चलते कपिल का अस्पताल में भर्ती होना पडा था।
फिर बेहोश हुए कपिल शर्मा, पोस्टपोन हुई शो की शूटिंग
Advertisement



































