Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट प्रियांक शर्मा बिग बॉस के घर से आउट

प्रियांक शर्मा बिग बॉस के घर से आउट

0
1780

मुम्बई। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 11 ने पहले दिन से ही दर्शको का बेजा मनोरंजन किया है। शो के हर एपिसोड में कुछ ना कुछ मजेदार देखने को मिल रहा है। हर दिन छोटी मोटी खटपट तो शो में ​नजर ही आती रही है, लेकिन इस बार हालात थोडे विकट हो गए जब विकास गुप्ता और आकाश ददलानी आपस में भिड गए । विकास का साथ देने पंहुचे उनके दोस्त प्रियांक ने तो आकाश ददलानी को एक दो नही बल्कि परे तीन चांटे रसीद कर दिए। साथी पर हाथ उठाने के आरोप के चलते बिग बॉस और कलर्स टीवी ने प्रियांक को घर से बाहर करने का निर्णय किया है। हालांकि अभी तक यह क्लियर नही है कि उन्हे वाकई बाहर कर दिया गया है या किसी सीक्रेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है जो कुछ दिन बाद पुन: बिग बॉस के घर में प्रवेश कर सकते है।
जानकारी के अनुसार विकास गुप्ता और आकाश ददलानी के बीच कुछ नोकझोक हुई थी जिसके दौरान आकाश ने विकास की सेक्शुएलिटी पर सवाल उठाए थे इतना ही नही उन्होने विकास को मां की गाली भी दी थी इस सब के बीच विकास के सपोर्ट में प्रियांक ने आकाश को समझाने की कोशिश की लेकिन आकाश ने उसे रिफ्यूज किया ​और प्रियांक ने अपना आपा खा दिया और आकाश के गाल पर दो तीन चांटे रसीद कर दिए। हालांकि यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर से प्रियांक की पर्मानेंट छुट्टी हो जाती है या फिर शार्ट ब्रेक के बाद उन्हे वापस घर में एंट्री करा दी जाती है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here