मुम्बई। आगामी अगस्त माह में रिलीज होने वाली देशभक्ति से प्रेरित फिल्म ये है इंडिया के निर्देशक लोम हर्ष का कहना है कि देशवासियों के लिए अब राष्ट्र गौरव के लिए एकजुट होने का समय आ गया है। उन्होने कहा कि विदेशों में लोग अभी भी हमारे देश को सपेरों का देश कहकर बुलाते है। हमारे स्टूडेंट्स को विदेशों में नस्लवादी हमलों का भी सामना करना पडता है, बहुत से लोागें ने तो इस प्रकार के हमलों में अपना जीवन तक खो दिया है। इस प्रकार के हमले किसी व्यक्ति विशेष पर नही किए जाते है बल्कि पूरे देश को निशाना बनाया जाता है। वैश्विक स्तर पर हमारे देशवासियों के योगदान को विदेशी शायद भूल गए है। अब हमें एकसाथ खडे हो और दुनियां को इंडिया और इंडियन्स की असली क्षमताओं के बारे में बताने का समय आ गया है।
उन्होने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म ये है इंडिया कहानी भी दुनियां के समक्ष भारत की छवि को लेकर जो भ्रांतिया है उन्हे करारा जवाब देने की कोशिश है। उन्होने बताया कि फिल्म के माध्यम से वे इंडिया और इंडियन्स की पॉजिटिव छवि को दुनिया के सामने पेश करना चाहते है। लोम हर्ष का कहना है कि फिल्म ये है इंडिया के माध्यम से वे इंडिया के अनेक अनछुए पहलुओं को दुनियावालों के सामने रखना चाहते है जो आज से पहले कभी पर्दे पर नही दिखाए गए है।
इंडो—आॅस्ट्रेलियन डॉयरेक्टर लोम हर्ष ने बताया कि हमने
#isupportyehhaiindia के माध्यम से एक पहल की है, दुनियाभर में रह रहे इंडियन्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। भाजपा की एनआरआई सेल ने भी अपना पूर्ण समर्थन इस मुहीम का दिया है हमें उम्मीद है की जल्द ही सम्पूर्ण देशवासी इस मुहीम का हिस्सा बनकर हमारे साथ खडे होगें ‘ क्योंकि इस बार सवाल देश की इज्जत का है’।
आपको बता दे कि हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी देश को विकासशील देशों की श्रेणी थर्ड वर्ल्ड कंट्री में रखे जाने को लेकर अपनी पीडा जाहिर करते हुए इंडिया को जल्द ही विकसित राष्ट्र के रूप में देखने की उम्मीद जताई थी।
राष्ट्र गौरव के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत — लोम हर्ष
Advertisement
































