Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट शाहरूख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल का ट्रेलर रिलीज

शाहरूख खान की फिल्म जब हैरी मेट सेजल का ट्रेलर रिलीज

0
1787
शाहरूख खान

मुम्बई। बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरूख खान और ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म जब हैरी मेट सेजल का ट्रेलर शुक्रवार को मुम्बई में एक समारोह के दौरान रिलीज कर दिया गया है। ​इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली और फिल्म की ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सहित अन्य स्टार कास्ट मौजूद थी। हालांकि शाहरूख भी विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इवेंट से जुडे रहे। इंटरनेट पर भी ट्रेलर को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए फिल्म जब हैरी मेट सेजल के इस ट्रेलर को रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में 10 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि 77 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

जानकारी के अनुसार फिल्म बिना किसी कट के रिलीज की जाएगी लेकिन कुछ एक जगह वॉयस म्यूट जरूर की गई है। संसेर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट जारी किया है।
आपको बता दे कि इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के इस ट्रेलर से पूर्व कुछ मिनी ट्रेलर भी रिलीज किए गए थे जिन्हे फैन्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें शाहरूख खान एक पंजाबी युवक व अनुष्का एक गुजराती लडकी का किरदार निभा रहे है।

फिल्म ये है ​इंडिया का आॅडियो रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here