Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट भूमि-आयुष्मान की फिल्म शुभ मंगल सावधान का टीजर रिलीज

भूमि-आयुष्मान की फिल्म शुभ मंगल सावधान का टीजर रिलीज

0
1752
शुभ मंगल सावधान
PC : Twitter

मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। बडे ही दिलचस्प अंदाज में पेश किए गए इस टीजर में एनिमेशन के माध्यम से हॉट औरत और कूल मर्द बनने तक के सफर के बारे में बताया गया है।
भूमि पेडनेकर ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए टीजर को फैंस के साथ सांझा किया है। अपने ट्वीट में भूमि ने लिखा है कि ‘नॉन कूल है हम बडे… पर हमारी स्टोरी करेगी सबको नॉन स्टॉप एंटरटेन’

आनन्द एल.राय के निर्देशन में बनी फिल्म शुभ मंगल सावधान का ट्रेलर आगामी 1 अगस्त को रिलीज किया जाएगा और फिल्म 1 सितंबर को रिलीज की जाएगी।

पोस्टर बॉयज का ट्रेलर रिलीज

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here