Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट रीलीज से एक दिन पहले नवाज की गारंटी, एक एक का पैसा...

रीलीज से एक दिन पहले नवाज की गारंटी, एक एक का पैसा होगा वसूल

0
2766
नवाज

मुम्बई। इन दिनों बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस हफ्ते रीलीज होने वाली अपनी फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज के प्रमोशन में काफी व्यस्त है। फिल्म के ट्रेलर में ही नवाजुद्दीन ने अपनी एक्टिंग से अपने फैंस को खासा प्रभावित किया है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस का खासा रिस्पोन्स इंटरनेट पर मिल रहा है। यूट्यूब पर ही फिल्म के ट्रेलर को 9 मिलियन से अधिक व्यूज मिले है। फिल्म के रीलीज में कुछ ही घंटे बाकि है इसी बीच नवाजुद्दीन ने फिल्म के डायलॉग प्रोमो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘ इतना का घबरा रहे हो, एक एक का पैसा वसूल होगा 25 अगस्त को। पेश है @BabuBandookbaaz’s dailogue promo:

कुशन नंदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन के अपोजिट बिदिता बाग मुख्य किरदार निभा रही है जो फिल्म में बोल्ड सीन्स के चलते काफी सुर्खीयों में भी रही है। आपको बता दे कि फिल्म की कहानी एक बाबू नाम के कॉन्ट्रेक्ट किलर के किरदार के इर्द गिर्द बुनी गई है जिसे सिंपल लुक के साथ काफी स्मार्ट दिखाया गया है। बाबू एक जूता सिलाई करने वाली लडकी के प्यार में पागल हो जाता है और रोज उसकी दुकान पर खडे होकर उसे ताडने के लिए पैसा देता है। बिदिता उसे टोकती है लेकिन बाबू की जादुई बाते उसे भी दीवाना बना देती है।
फिल्म में जहां नवाजुद्दीन की जबरदस्त डायलॉग डिलिवरी मन मोह लेती है वहीं बिदिता बाग एक साधारण कामपेशी औरत के किरदार में नजर आ रही है जो एक जूता सिलाई की दुकान चलाती है और वहीं नवाज से उनकी पहली मुलाकात होती है। नवाजुद्दीन और बिदिता की जोड़ी बेहद जम रही है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी और बिदिता बाग के साथ जतिन गोस्वामी, श्रद्धा दास, अनिल जॉर्ज, भगवान तिवारी, मुरली शर्मा, जीतू शिवहरे, नवीन त्यागी और दिव्या दत्ता भी अहम किरदार निभा रहे है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here