मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की शुक्रवार को रीलीज हुई फिल्म ए जेंटलमैन को पहले दिन दर्शकों का रूखा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स आॅफिस पर कमाई के लिहाज से बेहद खराब शुरूआत की है। जानकारी के अनुसार फिल्म ने पहले दिन मात्र 4.04 करोड़ रूपये का कमाई की है जो कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की अन्य फिल्मों की पहले दिन की कमाई से बेहद कम है हालांकि मेकर्स को अब वीकेंड से उम्मीद है।
फिल्म में एक्शन, रोमांस और ग्लैमर सहित मौजूद सभी कमर्शियल मसाले के बावजूद रीलीज केपहले दिन सुंदर, सुशील और रिस्की जैंटलमैन दर्शको को लुभा पाने में असफल रहा। सिद्धार्थ की इस फिल्म ए जेंटलमैन ने जंहा रीलीज के पहले दिन 4.04 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं इनकी अन्य फिल्म ‘एक विलेन’ ने पहले दिन 16.72 करोड़, ब्रदर्स ने 15 करोड़, कपूर एंड संस ने 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया था।
राज और डीके के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ डबल रोल में नजर आ रहे है एक तरफ तो व गौरव नाम के एक जेंटलमैन की भूमिका निभा रहे है और दूसरी तरफ ऋषि जो गौरव के एकदम विपरीत है। इसी के चलते जैकलीन जो काव्या के किरदार में है सिद्धार्थ को ना पसंद कर देती है क्योंकि वह कुछ ज्यादा ही शरीफ है। कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब कहानी में ऋषि की एंट्री होती है। फिल्म में जैकलीन का भी एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।
पहले दिन दर्शको को सिनेमाघरों में नही खींच पाई ए जेंटलमैन
Advertisement



































