Advertisement
Home सिनेमा बॉक्स आॅफिस बॉक्स आॅफिर पर न्यूटन का धमाल

बॉक्स आॅफिर पर न्यूटन का धमाल

0
1603
न्यूटन

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की इस पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म न्यूटन ने लागत से अधिक कमाई पिछले 6 दिनों में ही 10 करोड से अधिक का कलेक्शन किया है। हालांकि देशभर में करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन मात्र 96 लाख की कमाई की थी लेकिन वीकेन्ड तक 450 से अधिक स्क्रीन्स पर फिल्म के शोज बढाए गए थे। फिल्म की कहानी को भी क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली है।
फिल्म व्यवसाय के पंडितो से प्राप्त आंकडों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन जंहा 96 लाख का व्यवसाय किया था वही दूसरे दिन 2.52 करोड़, तीसरे दिन 3.42 करोड़, चौथे दिन 1.31 करोड़, पांचवे दिन 1.34 करोड़ और छठे दिन 1.18 करोड़ का व्यवसाय किया है।
बता दे कि फिल्म की लागत करीब 8 से 10 करोड़ बताई जा रही है, आंकडो के हिसाब से फिल्म ने लागत वसूल कर ली है। जानकारों के अनुसार फिल्म को माउथ पब्लिसिटी और आॅस्कर में जाने की घोषणा के साथ— साथ संजय दत्त की भूमि और श्रद्धा कपूर की हसीना पार्कर की कमजोरी का फायदा मिला है। आपको बता दे कि फिल्म के कंटेंट को लेकर विवाद भी चल रहा है।

इनोसेंट पेन

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here