Advertisement
Home सिनेमा बॉक्स आॅफिस दूसरे दिन बढी शुभ मंगल सावधान की कमाई

दूसरे दिन बढी शुभ मंगल सावधान की कमाई

0
1881
शुभ मंगल सावधान

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की हालिया रिलीज फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ को बॉक्स आॅफिस पर फैंस का शानदार​ रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के बाद दो दिनों में ही फिल्म ने फिल्म की आधी से ज्यादा कॉस्टिंग कवर कर ली है। जानकारी के अनुसार 1 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों में 8.30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया हे।
बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1400 स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म ने हालांकि रिलीज के पहले दिन मात्र 2.74 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन दूसरे दिन रफ्तार पकडते हुए फिल्म ने करीब 5.56 करोड़ सहित कुल 8.30 करोड़ का कलेक्शन दो दिनों में किया है। फिल्म को मिल रहे इस प्रकार के रिस्पॉन्स को देखते हुए लगता है वीकेंड पर फिल्म और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
आयुष्मान और भूमि की जोडी के लिए यह दौर जश्न मनाने वाला है क्योंकि इस फिल् दौनों की पिछली फिल्मों ने भी बॉक्स आॅफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। आयुष्मान की बरेली की बर्फी जंहा दर्शकों ने बडे चाव से खायी वहीं भूमि की टॉयलेट वाली प्रेमकथा को भी दर्शकों ने खूब सराहा है।

बॉक्स आॅफिस का बादशाह बन सकती है बादशाहो

इनोसेंट पेन

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here