Advertisement
Home सिनेमा बॉक्स आॅफिस बॉक्स आॅफिस का बादशाह बन सकती है बादशाहो

बॉक्स आॅफिस का बादशाह बन सकती है बादशाहो

0
1768
बादशाहो

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म बादशाहों बॉक्स आॅफिस पर बादशाह बन सकती है। जी हां, बॉक्स आॅफिस पर फिल्म को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने 12 करोड़ से अधिक का कलेक्शन घरेलू बॉक्स आॅफिस पर किया है। हालांकि मॉर्निग शोज में 35—40 प्रतिशत भीड रही लेकिन कुछ शहरों में इवनिंग शोज हाउसफुल भी रहे। फिल्म की बेहतर ओपनिंग के चलते मेकर्स के चेहरे खिले हुए है। उन्हे वीकेंड पर और अधिक कमाई की उम्मीद है।
बॉलीवुड ट्रेड एनालिस्ट्स की अगर माने तो अजय देवगन की फिल्म बादशाहों ने पहले दिन 12.03 करोड़ का कलेक्शन किया है, ट्रेड पंडितों के अनुमान के मुताबिक फिल्म वीकेंड पर 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर सकती है।
मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1975 के आपातकाल की असल कहानी से प्रेरित है। फिल्म क्रिटिक्स ने हालांकि इस फिल्म के स्क्रीनप्ले को कमजोर बताया था लेकिन फिल्म उन सभी मसालों से भरपूर है जो फिल्म चलाने के लिए जरूरी होते है। फिल्म को ओवरसीज में करीब साढे 4 सो स्क्रीन्स जबकि भारत में 2800 स्क्रीन्स सहित कुल 3250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, इलियान डिक्रूज, ईशा गुप्ता भी अहम किरदार निभा रहे है। एक्ट्रेस सन्नी लियोनी का एक आइटम नम्बर भी है।

देखिए आदर जैन और अन्या सिंह का कैदी बैंड

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here