Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट क्या दर्शको को लुभा पाएगी बोल्ड एंड ब्यूटिफुल जूली की वापसी

क्या दर्शको को लुभा पाएगी बोल्ड एंड ब्यूटिफुल जूली की वापसी

0
1561
जूली

फिल्म जूली 2 का टीजर ट्रेलर रीलीज

मुम्बई। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दीपक शिवदासानी की अपकमिंग फिल्म जूली 2 का टीजर रीलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 1975 में रीलीज हुई फिल्म जूली का सीक्वल है जो शीघ्र ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। कामुक और उत्तेजक सीन्स से भरपूर इस टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में उस दौर की जूली की तरह ही आज की जूली को भी बोल्ड और ब्यूटि​फुल बनाए जाने का पूरा ध्यान रखा गया है।
यूट्यूब पर ट्रिम्फ टॉकिज के नाम के यूट्यूब चैनल पर रीलीज किए गए इस टीजर में जंहा बोल्ड सीन्स की भरमार का अंदाज लगाया जा सकता है वहीं फिल्म की स्टोरी के बारे में कोई क्लू नजर नही आ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी बॉलीवुड के काले राज खोलते ​हुए पॉलिटिक्स और अंडरवर्ल्ड का घिनौना सच सामने लाती है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म एक थ्रिलर मूवी है। फिल्म में राय लक्ष्मी, रति अग्निहोत्री, साहिल सलाठिया, आदित्य श्रीवास्तव, रवि किशन, पंकज त्रिपाठी और निशिकांत कामत मुख्य किरदार निभा रहे है। अब देखना यह है कि यह फिल्म 1975 की फिल्म जूली जितनी सुर्खीया बटोर पाती है या नही। फिल्म आगामी 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here