मुम्बई। मैडम तुसाद के संग्राहलय में एक और बॉलीवुड हस्ती का नाम शुमार होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार मैडम तुसाद संग्राहलय, हांगकॉन्ग में बॉलीवुड एक्टर वरूण का स्टेच्यू लगाया जाएगा। वरूण धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कुछ फोटोग्राफ शेयर किए है जिसमें मैडम तुसाद संग्राहलय के विशेषज्ञ वरूण के विशिष्ट माप लेते नजर आ रहे है। अपने ट्वीट में वरूण ने लिखा है ‘जल्द आ रहे है मैडम तुसाद संग्राहलय में’
#madametussauds coming soon pic.twitter.com/pAR9SWGC8T
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) October 16, 2017
आपको बता दे कि मैडम तुसाद के विभिन्न संग्रालयों में भारत की अनेक नामचीन हस्तियों के स्टेच्यू लगाए गए है। जिनमें अमिताभ बच्चन,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आशा भौंसले सलमान खान, एश्वर्या राय, रितिक रौशन सहित अनेक हस्तियां शामिल है।
Advertisement
































