Advertisement
Home आर्ट आर्टिस्टिक इवेंट्स एंड फेस्टिवल्स कल होगा 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आॅफ इंडिया का आगाज

कल होगा 48वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आॅफ इंडिया का आगाज

0
1692

शाहरूख, सलमान सहित अनेक बॉलीवुड हस्तियां होगीं शामिल

मुम्बई। गोवा में सोमवार से शुरू हो रहे 48वें भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आईएफएफआई)का उद्घाटन बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरूख खान करेगें। पणजी के पास बम्बोलिम के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आॅडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमं.ी मनोहर पारिकर, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, शाहिद कपूर, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी मौजूद रहेगें।
फिल्म उत्सव निदेशालय (डीएफएफ) और गोवा सरकार की इंटरनेट सोसायटी आॅफ गोवा (ईएसजी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस 9 दिवसीय समारोह के दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को साल की भारतीय शख्शियत पुरस्कार जबकि कनाडाई निर्देशक एटम एगोयन को लाइफटाईम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। महोत्सव का आयोजन कला अकादमी व मैक्विनिज पैलेस पर किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार इस फिल्म महोत्सव में 82 देशों की 195 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिसमें से दस फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर, दस फिल्मों का एशियाई और अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर जबकि 64 ​से अधिक फिल्मों का भारतीय प्रीमियर शामिल है। ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी की नई फिल्म ‘बियोंड द क्लाउड्स’ से महोत्सव की शुरूआत होगी जबकि समापन भारतीय-अर्जेंटीनियाई संयुक्त निर्माण ‘थिंकिंग ऑफ हिम’ के विश्व प्रीमियर से होगा।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here