Advertisement
Home फिल्मस्थान सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिले ‘सर्वाइवल पैकेज’ — संदीप भूतोडिया

सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मिले ‘सर्वाइवल पैकेज’ — संदीप भूतोडिया

0
1346

संस्कृति संरक्षक संदीप भूतोडिया ने प्रधानमंत्री से की अपील

जयपुर। कोलकाता प्रवासी संस्कृति संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप भूतोडिरूा ने देश के कलाकारों के दर्द को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से देश के सभी कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक कर्मियों के लिए सर्वाइवल पैकेज दिए जाने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में, भूतोडिया ने अपील की है कि इस तरह का पैकेज उनकी आजीविका बनाए रखने और पारंपरिक शिल्प एवं कौशल को जीवित रखने में महत्वपूर्ण कदम सहायक होगा। सामान्य दौर में भी, भारत की समृद्ध संस्कृति विरासत के ये पथ-प्रदर्शक मुश्किल से दो वक्त की रोटी और अपनी जरूरतें पूरी कर पाते हैं। महामारी के इस दौर में, बडी संख्या में ऐसे कलाकार हैं, जो सरकार की थोड़ी सी मदद से अपना घर चला पाने में सक्षम हो पाएंगे। भूतोडिया ने कहा, “थोड़ी सी मदद, इन गुमनाम नायकों के अंदर भारत की कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत का झंडा बुलंद करने की नई उम्मीद जगाए रख सकती है।”
उन्होंने कहा कि गरीब कारीगरों, लोक कलाकारों और अन्य लोगों को अपनी शिकायत रखने के लिए एक उचित मंच की आवश्यकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए सरकारी पहल की तत्काल आवश्यकता है कि कोरोनावायरस संकट गत हजारों वर्षों में निर्मित भारत की सांस्कृतिक विरासत और इसके विशाल स्वरूप को ना मिटा दें। भूतोडिया ने कोविड—19 महामारी से लड़ने के लिए अब तक की गई त्वरित कार्रवाई के लिए पीएम का आभार भी जताया।
आपको बता दें कि संदीप भूतोडिया अपने एनजीओ के माध्यम से द राइट सर्कल, कलम, लफ्ज, एक मुलाकात, जैसे कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। देश के कई वरिष्ठ कलाकारों ने पीएम को भेजे गए इस पत्र का समर्थन किया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here