Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट कबीर की अगली फिल्म में दिखेगी कटरिना—हृतिक की जोडी

कबीर की अगली फिल्म में दिखेगी कटरिना—हृतिक की जोडी

0
1069

मुम्बई। बॉलीवुड डायरेक्टर कबीर खान की आगामी फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में है। इस प्रोजेक्ट के लिए हृतिक रोशन का नाम तो पहले ही फाइनल कर दिया गया था लेकिन फिल्म की लीड हीरोइन पर अभी तक निर्देशक या निर्माता की मोहर नहीं लगी है।
अब सुनने में आ रहा है कि डुग्गू के साथ कैटरीना कैफ को साइन कर दिया गया है। उनकी इस फिल्म से कृति सैनन और दीपिका पादुकोण जैसी कई अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है।
लेकिन सूत्रों की मानें तो हृतिक सिर्फ और सिर्फ कैट के साथ रोमांस करना चाहते हैं। तभी तो उन्होंने कबीर से खुद कैट के नाम की सिफारिश की है।
कैटरीना के साथ हृतिक ने फिल्म ‘बैंग-बैंग’ में स्क्रीन शेयर की थी और उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here