Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट रवीना की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

रवीना की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

0
1584

मुम्बई। फिल्म जगत की अदाकारा रवीना टंडन एक अरसे बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। रवीना की अपकमिंग फिल्म ‘मातृ’ का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में रवीना का किरदार बहुत पॉवरफुल लग रहा है। पोस्टर पर अलग-अलग भाषाओं में ‘मां’ लिखा हुआ है, जो बहुत ही खूबसूरत एक्सपेरिमेंट है।

फिल्म की कहानी मां के इर्द-गिर्द घूमती है और यह बताएगी कि कैसे होता है एक मां का सफर अपनी बेटी के लिए। सोशल मीडिया पर इस फिल्म ‘मातृ’ का पोस्टर शेयर किया गया है। रवीना टंडन की फिल्म ‘मातृ -द मदर’ का निर्देशन अशतर सैयद ने किया है। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। रवीना टंडन इससे पहले साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में दिखाई दी थीं, लेकिन यह फिल्म दर्शकों के बीच कोई धमाल नहीं मचा पाई थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here