Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अपने सहायक अभिनेताओं और क्रू से पिटे राजकुमार राव ।

अपने सहायक अभिनेताओं और क्रू से पिटे राजकुमार राव ।

0
963

अपनी संजीदा और हटके अदाकारी के पहचाने जाने वाले मशहूर एक्टर राजकुमार राव आजकल विक्रम  मोटवानी निर्देशित अपनी फिल्म ट्रेप्ड के लिए सुर्खियों में बने हुये हैं । इसी बीच ये खबर आई है कि उनके सह कलाकारों ने फिल्म सेट पर उनकी पिटाई कर दी है ।

जानकारी के अनुसार फिल्‍मकार हंसल मेहता निर्देशित फिल्‍म उमेरटा की शूटिंग के दौरान बहिन होगी तेरी अभिनेता राजकुमार राव को सह-कलाकारों ने खूब धुना। मगर, इसमें दिलचस्‍प बात यो है कि ऐसा करने के लिए अभिनेता ने खुद अपने सह कलाकारों से कहा।

दरअसल, फिल्‍म उमेरटा में राजकुमार राव ब्रिटिश आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की भूमिका में हैं। फिल्‍म के एक सीन में उमर बने राजकुमार को पुलिस रिमांड दौरान उल्‍टा लटकाया जाता है और इस सीन में बहुत प्रताड़ना की जरूरत थी। इसलिए अभिनेता ने अपने को-स्‍टार्स और एक्‍शन क्रू के लोगों को असल में पिटाई करने के लिए कहा।

राजकुमार राव ने एक मनोरंजक समाचार पोर्टल से बातचीत के दौरान कहा, ‘ऐसा इसलिए किया गया क्‍योंकि मैं वास्‍तव में सीन के अंदर असल दर्द को महसूस करना चाहता था, जो सीन के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है।’

उल्‍लेखनीय है कि अभिनेता राजकुमार राव फिल्‍म शाहिद, सिटी लाइट्स और अलीगढ़ के बाद हंसल मेहता के साथ चौथी बार काम करने जा रहे हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here