मुम्बई।सी की अपकमिंग फिल्म बादशाहो का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्टर ट्वीट कर पोस्टर को पब्लिक किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा है ‘1975 की इमरजेंसी, 96 घंटे, 600 किमी, एक आर्म्ड ट्रक, बादशाहो की आंधी शीघ्र आ रही है’। पोस्टर देखकर साफ हो जाता है कि फिल्म 1975 की इमरजेंसी से प्रेरित है।
1975 EMERGENCY…96 hours…600km…1 Armored Truck…Millions in Gold & 6 BADASSES. Baadshaho Sandstorm Is Coming! pic.twitter.com/pPF3DZ0hoH
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 12, 2017
निर्देशक मिलन लुथरिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म बादशाहो में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज और विद्युत जामवाल भी मुख्य किरदार में नजर आएगें। हालांकि रिलीज किए गए पोस्टर में किसी भी एक्टर का लुक रिवील नही किया गया है सिर्फ एक आर्म्ड ट्रक दिखाई दे रहा है। खबरों के अनुसार फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज के बीच जुनूनी रोमांस देखने को मिलेगा जबकि इमरान हाशमी की जोड़ी ईशा गुप्ता के साथ बनाई गई है।
खबरें तो ऐसी भी आ रही है कि फिल्म में इमरान हाशमी और ईशा के बीच कई लिप लॉक सीन भी नजर आने वाले है। हाल ही में अजय देवगन ने राजस्थान में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ट्वीटर पर एक फोटो पोस्ट कर लिखा था कि राजस्थान में शूटिंग पूरी अलविदा नीला आसमान।
आपको बता दे कि मिलन लुथरिया की यह फिल्म एक सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और फिल्म का पहला प्रोमो सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के साथ रिलीज किया जाएगा।

































कोन है पिक्चर में कोई चेहरा तो दिखाओ। इमरान हाशमी ही दिखा दो