Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ठग्स आॅफ हिंदोस्तान के पहले शेड्यूल की शूटिंग लिए बिग ​बी माल्टा...

ठग्स आॅफ हिंदोस्तान के पहले शेड्यूल की शूटिंग लिए बिग ​बी माल्टा रवाना

0
1034
बिग ​बी

मुम्बई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन यशराज बैनर की फिल्म ठग्स आॅफ हिंदोस्तान के पहले शेड्यूल के लिए साउथ यूरोपियन देश माल्टा के लिए रवाना हो गए है। अपनी रवानगी की सूचना ट्वीटर के माध्यम से शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा है कि ” ठग्स आॅफ हिंदोस्तान के पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिए माल्टा को रवाना।”

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पहली बार बिग बी और आमिर खान एक साथ काम कर रहे है। फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा आदित्य चोपड़ा खुद संभाल रहे है। फिल्म में बिग बी और आमिर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और दंगल फेम फातिमा शेख भी अहम किरदार निभाते नजर आएगें।
खबरों के अनुसार बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी बिग ​बी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे है। आमिर ने कहा कि उनके लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है। मेरे लिए उनके साथ एक पर्दे पर साथ काम करना यादगार पल होगा। आमिर पहले से ही माल्टा पंहुच चुके और कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग के लिए विशेष प्रशिक्षण ले रहे है। पिछले दिनों ही निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने एक बयान में फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि फिल्म का सेट उच्च सुरक्षा वाले एक समुद्री क्षेत्र में होगा। फिल्म के दृश्यों को रियलिस्टक लुक देने के उद्देश्य को लेकर ही फिल्म में इस्तेमाल होने वाले उन दो जहाजों का इस्तेमाल किया गया है जिनका निर्माण 18वीं सदी के शुरूआत में किया गया था। हालांकि अभी तक फिल्म के रिलीज की कोई आधिकारिक घोषणा मेकर्स ने नही की है लेकिन खबरों के अनुसार फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here