Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अनिल कपूर ने जारी किया अपना करतार सिंह वाला लुक

अनिल कपूर ने जारी किया अपना करतार सिंह वाला लुक

0
1049
अनिल कपूर

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की आगामी फिल्म मुबारकां का एक नया पोस्टर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में अनिल कपूर एक सरदार के ​लुक में नजर आ रहे है। पोस्टर पर लिखा है अनिल कपूर एज़ करतार सिंह। अनिल कपूर ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है ‘ ओ सत श्री अकाल पाजी, असी करतार सिंह, कमिंग टू मीट यू आॅन 28 जुलाई।

https://twitter.com/AnilKapoor/status/875947037904183296

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसकी कहानी एक शादी के ईर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में अनिल कपूर के साथ उनके भतीजे अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी भी मुख्य किरदार में नजर आएगें। फिल्म में भी अनिल कपूर अपने भतीजे अर्जुन के चाचा के किरदार निभा रहे है। खबरों की माने तो फिल्म में अर्जुन डबल रोल में नजर आएगें। वे फिल्म में करण और चरन के किरदार को निभाते नजर आएगें। अपने चाचा के साथ पहली बार काम करने को लेकर अर्जुन काफी एक्साईटेड है। बता दे कि अनिल कपूर ने अनीस बज्मी के साथ नो एंट्री और वैलकम जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया जो बॉक्स आॅफिस पर काफी सफल रही थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here