Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट बिना इजाज़त फोटो लेने पर भड़के अर्जुन रामपाल, सिर पर फेंका कैमरा...

बिना इजाज़त फोटो लेने पर भड़के अर्जुन रामपाल, सिर पर फेंका कैमरा ।

0
1244

अभिनेता अजुन रामपाल पर एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने अभिनेता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने यहां के एक पांच सितारा होटल में उस पर हमला किया।

शिकायतकर्ता शोभित ने दावा किया कि यह घटना आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे उस समय हुई जब एक छायाकार अर्जुन रामपाल की तस्वीर ले रहा था। अभिनेता ने उसका कैमरा छीन लिया और भीड़ की ओर फेंक दिया। इससे शोभित घायल हो गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना के समय अभिनेता शांगरी.ला होटल के नाइटक्लब में डीजे बजा रहे थे। तभी उन्होंने एक कैमरे की फ्लैशलाइट इस उम्मीद में भीड़ की ओर फेंकी कि कोई न कोई इसे कैच कर लेगा। लेकिन यह फ्लैशलाइट शोभित नामक व्यक्ति के सिर पर लगी जिसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है।
अधिकारी ने बताया, ‘उसने एक शिकायत दर्ज कराई है लेकिन हम इसकी कानूनी तौर पर जांच कर रहे हैं। अब तक, अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।’

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here